{"_id":"5f2852f38ebc3e6909356a86","slug":"byke-rider-fell-in-minor-hardoi-news-knp574888315","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पुल से मामा समेत नहर में गिरे बाइक सवार भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पुल से मामा समेत नहर में गिरे बाइक सवार भाई
विज्ञापन
हरदोई में सुरसा माधौगंज मार्ग पर पुल के इसी गड्ढे से गिरे बाइक सवार मामा भांजे। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरसा (हरदोई)। सुरसा-माधौगंज मार्ग पर क्षतिग्रस्त ऐंचामऊ नहर पुल से गुजरते समय सोमवार दोपहर बाइक सवार युवक दो भांजों समेत नहर में जा गिरा। युवक को तो ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन उसके दोनों भांजे नहर में डूब गए। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी और सीओ बिलग्राम मौके पर पहुंचे। नहर में डूबे सगे भाइयों की तलाश कराई गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरौरी निवासी संदीप कुशवाहा की चचेरी बहन सुदामा सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौरा में रहती है। सोमवार को संदीप राखी बंधवाने के लिए सुदामा के पास गया था। यहां सुदामा के दो बेटे चंद्रपाल (16) और सौरभ (10) भी संदीप के साथ ननिहाल चल दिए। तीनों बाइक से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पुरौरी जा रहे थे। सुरसा माधौगंज मार्ग पर ऐंचामऊ के निकट शारदा नहर का पुल क्षतिग्रस्त है। इसी पुल से गुजरते समय बाइक समेत तीनों नहर में जा गिरे।
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने हादसा देखकर शोर मचाया। संदीप तैरना जानता था और किसी तरह वह ग्रामीणों की मदद से बच गया। बाइक भी ग्रामीणों ने निकाल ली, लेकिन चंद्रपाल और सौरभ का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी विजय कुमार राना, सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा ने नहर में डूबे भाइयों की तलाश कराई। सीओ सिटी ने बताया कि प्रशासन की मदद से नहर का पानी रुकवाया गया है। दोनों भाइयों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
इकलौती बहन से राखी बंधवाकर निकले थे दोनों भाई
नहर में डूबे चंद्रपाल और सौरभ के पिता की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। चंद्रपाल का सबसे बड़ा भाई चंद्रशेखर पत्नी के साथ नोएडा में रहता है। गांव में चंद्रपाल, उसका छोटा भाई सौरभ और सबसे छोटी बहन स्वाती मां सुदामा के साथ रहते हैं। सोमवार को चंद्रपाल और सौरभ बहन स्वाती से राखी बंधवाकर ननिहाल के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।