{"_id":"62a3849819b39653d86344a1","slug":"byke-rider-died-in-accident-hardoi-news-knp70168485","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पलटी, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। मां को रिश्तेदारी में छोड़कर घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हेलमेट न लगाने से सिर में चोटें आने से युवक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुड्डनपुरवा के मजरा बाबटमऊ निवासी कुलदीप (25) खेती करता था। गुरुवार को वह मां को उन्नाव के थाना बांगरमऊ के गांव बल्लापुर रिश्तेदारी में छोड़ने गया था।
वहां से देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में मिर्जापुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हेलमेट न लगाने से कुलदीप के सिर में चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को कुलदीप की शादी उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने के संभरखेड़ा निवासी निधि के साथ हुई है।