फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke rider died in accident

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
byke rider died in accident
हरदोई। बहनोई के साथ सीतापुर से दवा लेकर वापस आ रहे युवक की बाइक में रविवार देर शाम टड़ियावां के ग्राम बर्रा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम झप्पलपुरवा निवासी मलिखान (38) पुत्र भुन्नू रविवार दोपहर बाइक से बहनोई सरोज पाल (35) पुत्र बलवंत निवासी ग्राम भैंसरी थाना टड़ियावां के घर गया था।
विज्ञापन

दोपहर में वह बहनोई के साथ दवा लेने सीतापुर के ग्राम सेमरा गया था। देर शाम वहां से भैंसरी वापस आते वक्त रास्ते में टड़ियावां के ग्राम बर्रा के पास उसकी बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण हादसे में मलिखान व उसका बहनोई सरोज पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए, इस बीच चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मलिखान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सरोज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मलिखान के दो बेटे व दो बेटियां हैं। वह खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed