{"_id":"62697a2aed6330235a5b8d9a","slug":"byke-collapse-with-trolly-one-died-hardoi-news-knp693652343","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, एक की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक, एक की मौत एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। कोथावां से मिर्च खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोथावां के ग्राम शेखवापुर निवासी ऋषि मौसा मिश्रीलाल निवासी तेरियां के यहां पौत्र हर्षित के मुंडन में शामिल होने गया था। मिर्च लेने के लिए वह तेरियां गांव निवासी विनय (18) को साथ लेकर बाइक से कोथावां गया था। लौटते समय कोथावां संडीला मार्ग पर थानगांव ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली में उसकी बाइक घुस गई।
हादसे में विनय की मौके पर मौत हो गई जबकि ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने इसकी जानकारी बहादुरपुर तिराहा पुलिस चौकी और एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस से घायल को सीएचसी कोथावां लाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि विनय कक्षा 10 का छात्र था। बहादुरपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है।