फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Businessman on a scooter dies after being hit by a JCB; companion critically injured

Hardoi News: जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार व्यापारी की मौत, साथी गंभीर

Thu, 22 Oct 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Businessman on a scooter dies after being hit by a JCB; companion critically injured
शाहाबाद। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुआ टोला चुंगी के पास जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी की बुधवार दोपहर मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक जेसीबी समेत मौके से निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

नगर के मौलागंज निवासी अकील उर्फ अन्नू (40) की सिनेमा रोड पर कपड़े की दुकान है। बुधवार दोपहर वह स्कूटी से अपने दोस्त हर्रई निवासी फरहद (28) के साथ दिलावरपुर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबे के पास सामने से आ रही जेसीबी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां अकील को मृत घोषित कर दिया गया। फरहद को हायर सेंटर ले जाने की सलाह पर परिजन उन्हें बरेली ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed