फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Businessman injured after being shot under suspicious circumstances on National Highway

Hardoi News: नेशनल हाईवे पर संदिग्ध हालात में गोली लगने से व्यापारी घायल

Wed, 13 Nov 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Businessman injured after being shot under suspicious circumstances on National Highway
शाहाबाद (हरदोई)। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को संदिग्ध हालात में कंधे पर गोली लगने से कपड़ा और सराफा व्यापारी घायल हो गया।
विज्ञापन




व्यापारी ने सोने की चेन और एक लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग लूटे जाने का आरोप लगाया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस को घटना से जुड़े अहम फुटेज मिले हैं। इसमें व्यपारी छह मिनट में तीन बार घटनास्थल के पास आता-जाता दिख रहा है। घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने मौके का जायजा लिया।



शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला होलीकला निवासी रुपेश द्विवेदी (38) की कस्बे में ही गुलाब बैंड शॉप के पास कपड़े और ज्वैलरी की दुकान है। उनकी भाभी ज्योत्सना द्विवेदी औड़ेरी की ग्राम प्रधान हैं। बुधवार को दोपहर में वह शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलन ढाबा और पेट्रोल पंप के बीच में वह संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गए। रुपेश के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास से एक लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। दावा है कि अंगूठी और चेन लूटते समय रुपेश ने विरोध किया। इसी दौरान लुटेरों ने रुपेश को गोली मार दी। बायें कंधे में गोली लगने से रुपेश मौके पर गिए गए, जबकि लुटेरे भाग गए।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ अनुज मिश्रा मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए। एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। व्यापारी भी खतरे से बाहर है। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





फुटेज में न बैग दिखा न चेन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में रूपेश के पास न तो बैग नजर आ रहा है न ही सोने की चेन। अब पुलिस यह पता कर रही है कि इस सबके पीछे वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed