फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Business of more than 50 lakhs on Pushya Nakshatra

Hardoi News: पुष्य नक्षत्र पर 50 लाख से ज्यादा का कारोबार

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Business of more than 50 lakhs on Pushya Nakshatra
हरदोई। पुष्य नक्षत्र को यूं ही नहीं नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र में लोग भूमि-भवन, वाहन और सोना-चांदी के जेवरातों की खरीदारी को महत्व देते हैं। शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने के चलते लोगों ने भूमि-भवन की रजिस्ट्री और वाहनों की डिलीवरी तो, नहीं लीं। लोगों ने सोना-गहना की खरीदारी की। कारोबारियों के एक अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख से ऊपर का कारोबार हुआ। आज (रविवार को) रवि पुष्य से कारोबारियों को शनिवार की अपेक्षा अधिक कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र शनिवार सुबह 10.03 बजे से लग गया। पुष्य नक्षत्र लगते ही सोना-गहना की दुकानों पर खरीदारों का आना-जाना शुरू हुआ। लोगों ने अपने बजट और जरूरत के हिसाब से गहनों की खरीदारी की। कम बजट वाले लोगों ने सोने के स्थान पर चांदी के भी जेवरात की खरीदारी की। लोगों में वैसे सोना व सोने के गहनों के प्रति अधिक लगाव दिखा। रविवार को इससे भी अधिक की उम्मीद है। सेठ कांशीनाथ सराफ के संचालक अनिल महेंद्र बबली, अतुल ज्वैलर्स के शिवम कपूर आदि ने बताया कि लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार डिजायनर गहनों को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

कारोबारियों ने बताया कि लोगों ने भविष्य में पड़ने वाली लगनों के लिए अभी से गहनों की खरीदारी शुरू की है। शनिवार व रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से लोगों ने अपनी बिटिया और बहू के लिए डिजायनर व फैंसी सोने के सेट को पसंद किया है। लोगों ने रवि पुष्य में खरीदारी करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed