{"_id":"5e28993f8ebc3ec6ea07ccd4","slug":"bus-seva-suru-hardoi-news-knp54008796","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों स्थलों को आपस में जोड़ेगी रोडवेज की शहीद एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों स्थलों को आपस में जोड़ेगी रोडवेज की शहीद एक्सप्रेस
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। कटियारी क्षेत्र के लोगों को इस गणतंत्र दिवस पर प्रशासन व परिवहन निगम ने विशेष तोहफा दिया है। निगम की ओर से 25 जनवरी से सेमरिया शहीद स्थल से नवीन बस सेवा का संचालन नए रूट पर किया जाएगा। सेमरिया को हरदोई, लखनऊ, मल्लावां व माधौगंज के रुइयागढ़ी सेे जोड़ने वाली विशेष बस दिन भर में 403 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। बस रात में सेमरिया में ही रुकेगी। विभाग ने बस को शहीद एक्सप्रेस नाम दिया है।
जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में शुमार कटियारी आवागमन के संसाधनों में पीछे है। क्षेत्र में सेमरिया प्रख्यात शहीद स्थल भी है। पर्यटकों को यहां आने में कोई परेशानी न हो और यहां के लोग हरदोई, लखनऊ व माधौगंज के रुइयागढ़ी जैसे प्रख्यात स्थलों को जा सकें, इसके लिए हाल ही में सेमरिया शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने डीएम पुलकित खरे व एआरएम रोडवेज आरबी यादव को पत्र लिखा था। उन्होंने विशेष रूट का गठन कर बस सेवा का संचालन शुरू करने की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। सर्वे के बाद परिवहन विभाग ने नया रूट बनाया है। सेमरिया से सुबह चलने वाली बस हरदोई आएगी, यहां से बस लखनऊ जाएगी। लखनऊ से हरदोई वापस आने के बाद मल्लावां होते हुए माधौगंज के रुइयागढ़ी जाएगी। वहां से पुन: हरदोई आने के बाद बस शाम को सेमरिया पहुंचेगी। रोडवेज विभाग के एआरएम आरबी यादव ने बताया कि बस का संचालन 25 जनवरी से शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष अभय शंकर गौड़ ने बस सेवा का संचालन शुरू होने पर जिला व रोडवेज प्रशासन का आभार जताया है।