फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bus oprator strike

बस मालिकों ने की हड़ताल

Thu, 07 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
bus oprator strike
अवैध वसूली पर सीतापुर बस अड्डा पर होता हंगामा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। अवैध वसूली का आरोप लगाकर बुधवार को हरदोई-सीतापुर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों के चालकों और मालिकों ने हड़ताल कर दी। बसों का आवागमन न होने के कारण सीतापुर जाने वाले लोग परेशान रहे। पुलिस ने बस संचालकों को मामले की जांच कर कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

शहर में सदर तहसील के निकट घंटाघर के पास से सीतापुर मार्ग के बस अड्डे का संचालन किया जाता है। बुधवार सुबह अचानक कुछ लोग बस अड्डे पहुंच गए और चालकों व परिचालकों से अभद्रता करने लगे। उनसे पैसा वसूलने लगे। बस मालिकों के मना करने पर अवैध वसूली कर रहे लोगों ने धमकी देकर झगड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर ऑपरेटरों ने बसों का संचालन ठप कर दिया। बस मालिकों कृष्ण कुमार शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, अनुराग तिवारी, राकेश सिंह, दिनेश अवस्थी, गोपेंद्र कुमार दीक्षित, सुधीर कुमार मिश्रा, पवन द्विवेदी, शकील, निजामू आदि ने शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव को मामले की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हरदोई-सीतापुर बस अड्डा यूनियन से जुड़े सर्वेश मिश्रा, सुधीर कुमार ने बताया कि दिन भर बसों का संचालन हरदोई से नहीं किया गया। अवैध वसूली की गई तो लंबी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed