फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus collided with acid filled tanker, 27 sugar mill workers injured

Hardoi News: एसिड भरे टैंकर से बस टकराई, शुगर मिल के 27 कर्मी घायल

Thu, 02 Mar 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 02 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with acid filled tanker, 27 sugar mill workers injured
एसिड भरे टैंकर से बस टकराई, शुगर मिल के 27 कर्मी घायल
विज्ञापन

- एसिड से निकल रहे धुएं के चलते हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां (हरदोई)। डीएससीएल शुगर मिल हरियावां के कर्मियों को लेकर जा रही बस एसिड भरे टैंकर से जा टकराई। गुरुवार सुबह हुए हादसे में बस में सवार मिल के 27 कर्मी घायल हो गए।

गुरुवार सुबह डीएससीएल शुगर मिल हरियावां की बस कर्मचारियों को लेकर मिल आ रही थी। कुरसेली रोड पर अकबरपुर गांव के पास एसिड से भरा टैंकर खड़ा हुआ था। इससे निकल रहे धुएं के चलते वहां धुंध छाई हुई थी। बस चालक रईस ने बताया कि धुंध की वजह से उसे आगे दिखाई नहीं दिया और बस टैंकर से जा टकराई। हादसे में बस चालक रईस के साथ मिल कर्मी उपेंद्र सिंह, कृष्ण देव, मनोज कुमार, संजीव कुमार, अनुज यादव, मनोज यादव, केशव कुमार, अरविंद मिश्रा, अवनीश, गार्ड अंशू व संजीव के अलावा राजेंद्र सिंह, रामानंद अग्निहोत्री, ऋषभ, नितिन शुक्ला, चमन कुमार, अतुल पाल और प्रवीण कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed