फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bus caught fire, people jump to save there life

यात्रियों से भरी चलती बस में लगी आग से अफरा-तफरी

Wed, 13 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
bus caught fire, people jump to save there life
हरदोई के ग्राम खमरिया के निकट जलती प्राइवेट बस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
सवायजपुर (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम खमरिया के निकट हरपालपुर से फर्रुखाबाद जा रही प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पाली कस्बे में स्थित एक ट्रांसपोर्ट की बस मंगलवार सुबह हरपालपुर से गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रही थी। सुबह 11 बजे बिल्हौर-कटरा मार्ग पर सवायजपुर से चार किलोमीटर आगे खमरिया मोड़ के निकट बस में आग लग गई। आग लगने से बस जलने लगी तो इसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री बस से कूद पड़े। पाली थानाध्यक्ष डीपी सिंह और रूपापुर चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे। रूपापुर चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक बस मालिक ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। सवायजपुर से संचालित होने वाले बस अड्डा के संचालक सुनील ने बताया कि बस मालिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थमा रहा यातायात तेज रहीं सांसें
प्राइवेट बस में आग लगने के कारण बिल्हौर-कटरा मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। बस जलती जा रही थी और राहगीरों की सांसें तेज हो रही थीं। गंगा स्नान के कारण यातायात व्यवस्था पहले से ही अधिक भीड़ के कारण प्रभावित थी और फिर बस जलने पर सुरक्षा कारणों से यातायात रोकना पड़ा। इसके कारण जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो बिना परमिट दौड़ रही थी बस
इलाके में चर्चा है कि जो बस हरपालपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी, उसका परमिट नहीं था। बिना परमिट के बसों के संचालन की शिकायतें लगातार पुलिस को भी मिल रही हैं। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि बस का परमिट था या नहीं। उप संभागीय परिवहन अधिकारी से इस मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed