{"_id":"5758623f4f1c1b41359c53ab","slug":"burnt-to-death-of-mother-daughter-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जल कर मां की मौत, पुत्री गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जल कर मां की मौत, पुत्री गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के मंसूर नगर गांव में बुधवार को महिला की आग से जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। भाई ने ससुरालीजनों पर जला कर मारने का आरोप लगाया है। कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि मायके पक्ष के लोगाें की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में उनको किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के नबीपुरवा निवासी बबली (35) की शादी 12 वर्ष पूर्व मंसूर नगर गांव निवासी नीरज के साथ हुई थी। भाई मन्नू शुक्ला ने नीरज पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि नीरज को शराब पीने की लत है। इसी लत के चलते आए दिन उसका बबली के साथ विवाद हुआ करता था। विवाद बढ़ने पर नीरज, बबली के साथ मारपीट करता था। मारपीट व प्रताड़ित किए जाने पर बबली मायके आ जाती थी। इसके कुछ दिन बाद नीरज माफी मांग कर उसकी विदाई करा ले जाता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर बबली व पुत्री सोमी (11) घर पर थी। दोपहर लगभग दो बजे संदिग्ध हालात में दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह दोनों को बचाया। इलाज के लिए ले जाने से पहले ही बबली की मौत हो गई। पुत्री सोमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन