फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burglars four homes reconstructed

चार घरों को चोरों ने खंगाला

Thu, 20 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 20 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Burglars four homes reconstructed

शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थम नहीं

विज्ञापन
रहा है। चोरों ने अबकी जिला अस्पताल केे सरकारी आवास को निशान बनाया और चार घरों से लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल में सरकारी कर्मचारियों के आवासों पर बुधवार की रात चोरों ने धावा बोला दिया और चार घरों से लाखों रुपयों का माल लेकर चंपत हो गए। सुबह जब लोग जागे तो सभी सन्न रह गए। चोर जिला अस्पताल के आवास में रहने वाले वार्ड ब्वाय मुईश अहमद के घर से 15 हजार 500 रुपये नगद, दो मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक कान की बाली, एक मोबाइल उठा ले गए।

चोर एटीएम कार्ड और सिम तोड़कर छत पर डाल कर फरार हो गए। इसके अलावा चोर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील के पैंट की जेब से 800 रुपये और पर्स से रखे 1200 रुपये निकाल ले गए। इसके अलावा प्रेमचंद्र के यहां से पांच हजार रुपये नगद और एक मोबाइल और संदीप के यहां से एक मोबाइल और पर्स में रखे 8 हजार रुपये नगद, बच्चे का स्कूल बैग आदि उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed