फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Budget passed with profit of Rs 43 lakh 60 thousand

Hardoi News: 43 लाख 60 हजार रुपये के लाभ का बजट पारित

Thu, 20 Jun 2024 09:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Budget passed with profit of Rs 43 lakh 60 thousand
शाहाबाद। शाहाबाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में हुई। बैठक में 43 लाख 60 हजार रुपये के लाभ का बजट पारित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष में 65 करोड़ 27 लाख 30 हजार रुपये की आय होने और इसके सापेक्ष विकास कार्याें वेतन आदि पर 64 करोड़ 83 लाख 70 हजार रुपये व्यय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो ने कहा कि नगर का विकास कराना ही प्राथमिकता है। नगर स्वच्छ रखने में नागरिकों के साथ ही सुपरवाइजर की भी अहम भूमिका है। सभी सफाई नायक पूरी सजगता से काम करें। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस दौरान दो ट्रैक्टर, दो मैजिक, 16 ई-रिक्शा, 160 रिक्शा ठेली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कस्बे में सार्वजनिक स्थलों पर 35 फ्रीजर पानी के लिए लगाए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। नालों की सफाई भी जल्द पूरी करने के निर्देश उन्होंने दिए। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामरतन अंबेश, सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, रिजवान अली, रतीराम, अतुल मिश्रा, नैना कुशवाहा, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed