फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSP's support base has been eroding

बसपा का जनाधार खिसक चुका है

Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 17 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
BSP's support base has been eroding
बाबू सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। गांधी भवन सभागार में रविवार को जन अधिकार मंच की जनसभा में मुख्य अतिथि मंच संयोजक व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि चार माह पहले बनी पार्टी का जनाधार देखकर सभी विपक्षी दल स्तब्ध हैं। विशेष रूप से बहुजन समाज पार्टी। जिसका जनाधार ही खिसक चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से विभिन्न जनपदोें के जन संपर्क यात्रा के माध्यम से भ्रमण के दौरान हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा है। इससे साफ प्रतीत होता है कि जनता का मोह इन तमाम पार्टियों से भंग हो चुका है। जिले में जन अधिकार मंच की संपर्क यात्रा व जनसभा का 63 वां जिला है।
विज्ञापन


मंच संयोजक ने कहा कि उन्हें एनएचआरएम घोटाले व सीएमओ हत्याकांड में शामिल बताने वाले राजनैतिक पार्टियों से प्रायोजित हैं या हकीकत नहीं जानते। कहा कि चार साल जेल के दौरान न तो वह टूटे और न हारे। नए जोश के साथ वह अपनों के साथ फिर से पिछड़े लोगाें के लिए सम्मान दिलाने में संघर्ष करते नजर आएंगे। पिछड़े वर्गों को दिए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को काट कर 20 प्रतिशत अति पिछड़े समाज को दिए जान की मांग उनकी पार्टी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डा. अरुण मौर्या ने कहा कि चंद लोगाें ने इस कार्यक्रम की निंदा की वह निश्चित रूप से किसी पार्टी से प्रायोजित थे। सभा को यदुनंदन लाल वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव नाई समाज राम सनेही ओमरे, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल, मूल शरण निषाद, आईपी कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।


इस मौके  पर जिलाध्यक्ष विवेक सविता, प्रदेश अध्यक्ष अजय मौर्य, जिला प्रभारी अनिल मौर्य, विजय सिंह कुशवाहा, रामऔतार कुशवाहा, रामफेरे कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed