फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BSNL workers on strike

बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर, काम ठप

Wed, 22 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 22 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
BSNL workers on strike

बीएसएनएल बचाओ राष्ट्र बचाओ का नारा देकर अपनी बीस

विज्ञापन
सूत्रीय मांगों को लेकर फोरम आफ बीएसएनएल यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बीएसएनएल के अफसर और कर्मी दो दिन की हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के पहले दिन कामकाज पूरी तरह ठप रहने से जहां लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा, वहीं प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की नियत में खोट है और संघर्ष अब बहुत जरूरी है।

सिविल लाइन टेलीफोन केंद्र के बाहर सरकार विरोधी प्रदर्शन करते हुए कर्मियों व अफसरों को संबोधित करते हुए फोरम के जिला कनवीनर कामरेड वाईपी गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीति व नियत में खोट है। सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथों बिकी हुई है।

कहा कि बीएसएनएल से स्पैक्ट्रम के नाम पर जबरन वसूला गया 6745 करोड़ रुपये सरकार वापस नहीं कर रही है। फोरम अध्यक्ष कामरेड मो. आलम ने कहा कि बीएसएनएल कर्मी और अफसर एक हैं। हम सभी बीएसएनएल को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते, लिहाजा बेमियादी हड़ताल के बदले 21, 22 अप्रैल की दो दिवसीय हड़ताल कर रहे।

उन्होंने कहा कि फोरम सरकार का ध्यान बीएसएनएल विरोधी नीतियों की ओर आकर्षित करना चाहता है। सरकार की गलत नीतियों से बीएसएनएल को घाटा उठाना पड़ रहा है। उस घाटे का ठीकरा सरकार बीएसएनएल अफसरों और कर्मियों के सिर पर मढ़ रही है।

कर्मियों की मूलभूत जरूरतों जैसे मेडिकल, टीए, ओटीए आदि की कटौती कर या बंद करके प्रभावित कर रही है। इस मौके पर एमयू खान, विकास वर्मा, एसके मिश्रा, एसएन मिश्रा, शिवशंकर लाल, घनश्याम बाजपेई, शिवमंगल दीक्षित, भभूती प्रसाद, रविंद्र त्रिपाठी, सुधा देवी, मनोरमा शुक्ला, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed