{"_id":"6ac3dd4ff9ddf1cf73026ab4","slug":"bsc-student-dies-after-being-hit-by-a-train-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157892-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर बीएससी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर बीएससी छात्र की मौत
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह पोरबंदर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मझिला थाना क्षेत्र के एलिमपुर सिंघुवाहा निवासी बीएससी के छात्र की मौत हो गई। चंद्रपुर-सलेमपुर के बीच गेट संख्या-290-सी और 291-सी के बीच हादसे के बाद करीब आधा घंटे अप रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक से शव हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और यातायात बहाल कराया।
बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरात के पोरबंदर जा रही ट्रेन संख्या 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस सोमवार सुबह करीब छह बजे बेहटा गोकुल स्टेशन से गुजर रही थी। इस दौरान गेट संख्या-290-सी और 291-सी के बीच करीब 20 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर सौरभ कनौजिया ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को ट्रैक से हटवाने तक रेलवे लाइन अप रूट पर आधा घंटे ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान कराई। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त मझिला थाना क्षेत्र के एलिमपुर सिंघुवाहा निवासी शिवशरण मिश्रा के रूप में हुई।
पिता वेद प्रकाश मिश्रा कपड़ों की फेरी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि शिवशरण तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने बीएससी फाइनल की पढ़ाई पूरी कर ली थी और अविवाहित थे। बताया कि शिवशरण सोमवार सुबह हरदोई जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम है। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है।