{"_id":"57cb1a5a4f1c1bd2352cc1aa","slug":"bsa-office-cut-off-power-to-the-pwd-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस की बिजली काटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस की बिजली काटी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लाखों रुपये बकाया बिजली बिल जमा न करने पर शनिवार को विद्युत वितरण निगम ने बीएसए कार्यालय, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस और पीडब्लूडी खंड प्रथम की बिजली काट दी। लाइट कटने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां अधिकतर विभागीय कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन
सिटी पावर हाउस के एसडीओ दिलीप यादव, जेई केपी सिंह ने शुक्रवार की शाम को अभियान चलाकर लाखों का बकाया जमा न करने पर सरकारी दफ्तरों की बिजली काट दी। इसमें बीएसए कार्यालय पर 10 लाख, पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम पर आठ लाख, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर दो लाख रुपये बकाया है। शनिवार को कार्यालय की बिजली कटी होने से सारा कामकाज प्रभावित हो गया। कंप्यूटर और पंखे शोपीस बन गए।
विज्ञापन
अधिकारी भी बिजली बिल जमा करने के लिए माथापच्ची करते दिखे। कुछ देर तक इनवर्टर चलते रहे, लेकिन थाड़ी देर बाद इनवर्टर भी दगा दे गए। इसके बाद अधिकारी कार्यालय से निकल गए। दोपहर में गर्मी होने के चलते कर्मचारी भी अपने अपने कार्यालयों से बाहर निकल आए। एसडीओ दिलीप यादव ने बताया कि कई सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग का बकाया है। बिजली बिल जमा न होने पर सरकारी दफ्तरों की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक के बकाया पर गुल होगी बिजली
बिजली विभाग बकाया जमा करने वालों के खिलाफ वसूली अभियान चलाएगा। जिन उपभोक्ताओं का पांच हजार से अधिक का बकाया है और बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। एसडीओ दिलीप यादव ने बताया कि उपभोक्ता शीघ्र ही बिजली बिल जमा कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।