फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BS4 WEHICLE RAJISTRATION TILL 30 APRIL

बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण को खुला एआरटीओ ऑफिस

Sat, 25 Apr 2020 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
BS4 WEHICLE RAJISTRATION  TILL 30 APRIL
हरदोई। बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण के लिए निर्धारित तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। कोर्ट के आदेश व शासन-प्रशासन की अनुमति के बाद जनपद में उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में ऐसे वाहनों के पंजीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण पर 31 मार्च से रोक लगाने का आदेश जारी किया था। 25 मार्च को कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लग गया, जिसके कारण बिक्री हो चुके बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के पंजीकरण का काम समय से पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस संबंध में एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजीकरण के लिए 30 अप्रैल अंतिम तिथि निर्धारित की है। कोर्ट ने बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण का काम 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। शासन से इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद जनपद में भी 23 अप्रैल से सिर्फ बीएस-4 वाहनों के पंजीकरण के लिए एआरटीओ कार्यालय खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय न्यूनतम स्टाफ के साथ खोला जा रहा है। एआरटीओ दीपक शाह ने बताया कि जिले में बीएस-4 श्रेणी के दो पाहिया, चार पहिया व अन्य वाहनों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक किया जाना है। कार्यालय में अन्य कार्य बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed