फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brothers beaten complaint

शिकायत पर सगे भाइयों को पीटा

Tue, 01 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 01 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brothers beaten complaint

हरर्दोई/बेनीगंज। कागजों पर चल रहे मदरसा की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के सामने संचालक से शिकायतकर्ता का विवाद हो गया। रास्ते में संचालक के समर्थकाें ने शिकायतकर्ता और उसके भाई की जमकर लाठी-डंडाें से पीटा जिससे वह लहूलुहान हो गए। कोतवाल नागेश मिश्र ने सभासद पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र सुनील वैश्य व दीपक वैश्य ने घर के निकट चल रहे अब्दुल रज्जाक  मेमोरियल मदरसे की शिकायत की थी। आरोप है कि मदरसा कागजों पर चल रहा है। इस मामले में सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी विश्वनाथ पाठक व अध्यापक प्रभा शंकर मौके पर जांच करने पहुंचे। इसी बीच वहां शिकायतकर्ता सुनील अपने भाई दीपक के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि मदरसा संचालक कामरान अंसारी उर्फ शानू का सुनील और दीपक से कहासुनी होने लगी। दोनों के बीच हाथापाई होने पर मौजूद लोगों ने अलग-थलग किया। सुनील और दीपक जब घर लौट रहे थे। इसी बीच शानू के समर्थक पालिका के सफाई कर्मी विनोद सभासद पुत्र बद्री विशाल, आजाद अंसारी ने पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नागेश मिश्र ने आरोपी बद्रीविशाल, विनोद और शानू को हिरासत में ले लिया। वहीं आरोपी आजाद फरार है। उन्होंने घायल सुनील और दीपक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सुनील की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed