{"_id":"6404d0f4c8a1b94aa70d6764","slug":"brother-in-laws-sister-in-law-was-assaulted-accused-of-molestation-hardoi-news-c-12-1-110987-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कस्बा में देवरानी -जेठानी के बीच चले लात- घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कस्बा में देवरानी -जेठानी के बीच चले लात- घूंसे
Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
देवरानी-जेठानी में मारपीट, छेड़छाड़ का लगाया आरोप
- दोनों पक्षों ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। कस्बे के एक मोहल्ला में देवरानी-जेठानी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें देवरानी ने जेठानी के चौकीदार भाई पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
एक मोहल्ला निवासी महिला के मुताबिक पिछले 12 वर्षों से वह अपने मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले ही पति-पत्नी में समझौता हो गया था। यह बात ससुराल वालों को मंजूर नहीं हुई। रविवार को उसका बाजार में देवरानी से आमना-सामना हो गया और झगड़ा होने लगा। जेठानी ने आरोप लगाया कि देवरानी का भाई सुनील जो थाने में चौकीदार है आ गया। उसने मारपीट कर छेड़छाड़ की। पाली कोतवाल राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। छेड़खानी का आरोप गलत है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।