फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother going to sister's in-laws house died in road accident

Hardoi Accident: बहन की ससुराल जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Brother going to sister's in-laws house died in road accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई जिले में बहन की ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए। सांडी थाना के टेभना गांव निवासी आरिफ (18) रविवार की शाम को बाइक से बहन की ससुराल जा रहा था। उसके बड़े भाई वहीद ने बताया है कि उसकी बहन की ससुराल बेहटा गोकुल थाना इलाके में है।

विज्ञापन


आरिफ जब जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचा और शाहाबाद रोड पर बढ़ा तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आरिफ की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। बताया गया है पुलिस के आने से पहले दोनों घायल वहां से जा चुके थे। इसलिए उनके नाम-पता की जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों घायल कहां के रहने वाले इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed