{"_id":"6aa986b814216264fe0bb80b","slug":"brother-drowns-while-trying-to-save-his-sister-who-was-drowning-in-the-sai-river-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156766-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सई नदी में डूब रही बहन को बचाने के प्रयास में भाई भी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सई नदी में डूब रही बहन को बचाने के प्रयास में भाई भी डूबा
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के कंजौरा में सई नदी में नहाते समय किशोरी डूबने लगी। सोमवार दोपहर घटना के दौरान भाई ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान भाई भी बहन के साथ नदी में डूब गया। साथ में नहाने गए तीन अन्य बच्चों ने परिजन को जानकारी दी। गोताखाेरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
कंजौरा निवासी मकबूल मिर्जापुर जनपद में वॉल कंपाउंड का काम करते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे उनकी बेटी इकरा (13) और पुत्र फजल (10) गांव के ही रहने वाले महताब (14), दीपक (13) और समीर (11) के साथ गांव के पास से निकली सई नदी में नहाने गए थे। नदी में नहाते समय अचानक इकरा गहरे पानी में डूबने लगी तो भाई फजल ने उसे बचाने की कोशिश की।
इस दौरान दोनों ही गहरे पानी में डूब गए। साथ नहा रहे महताब ने इसकी जानकारी परिजन और ग्रामीणों को दी। इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। कासिमपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कराई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। उधर, दूसरी ओर बच्चों के डूबने की जानकारी पर मकबूल भी गांव आने के लिए मिर्जापुर से रवाना हो गए हैं।