{"_id":"9f1e9d534d2a290293d2d918fcdc5cc7","slug":"broom-was-commanded-by-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अफसरों ने थामी झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अफसरों ने थामी झाड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई, सुरक्षा अभियान यात्री उपभोक्ता पखवाड़े के
विज्ञापन
दौरान लोगाें को जागरूक करने के लिए सोमवार को रेल अफसरों ने भी झाड़ू
थामी। अफसरों ने स्टेशन पर प्लेटफार्म और परिसर में झाडू़ लगाकर स्वच्छता
का संदेश दिया। साथ ही लोगों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक रखने की अपील
की।
रेलवे स्टेशन पर शुरू स्वच्छता अभियान के तहत प्लेटफार्म और परिसर में सफाई की जा रही है। 28 मई से नौ जून तक चलने वाले सफाई सुरक्षा अभियान यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा सोमवार को साफ सफाई की गई। अभियान के तहत सहायक मंडल अभियंता प्रथम अमित कुमार।
द्वितीय राजेश कुमार यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एपी त्रिपाठी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य डीके शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत पंकज शर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर टीआरडी राजकुमार शर्मा, मलेरिया स्वास्थ्य निरीक्षक रेलवे सत्येंद्र कुमार, मलेरिया स्वास्थ्य निरीक्षक कालोनी अखिलेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक राम रतन सहित अन्य कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर साफ सफाई की।
इसके बाद स्टेशन परिसर में झाडू़ लगाकर साफ सफाई की। साथ ही सफाई और सुरक्षा के प्रति यात्रियों को जागरूक किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान के बावजूद परिसर में खड़े ऑटो रिक्शा अभियान को मुंह चिढ़ाते रहे।