{"_id":"7b83f184d1c86e8426883c5657a0cfa3","slug":"bringing-the-gift-of-digital-base-card-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल लाकर का उपहार आधार कार्ड से साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल लाकर का उपहार आधार कार्ड से साक्षात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत
विज्ञापन
लांच किए गए डिजिटल लाकर पोर्टल को लेकर जिले में भी हलचल शुरू हो गई है।
डिजिटल लाकर की सुविधा आनलाइन पोर्टल पर मुहैया है, पर इसका लाभ उठाने के
लिए लोगों को इस पोर्टल और वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के
लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
मतलब साफ है कि आधार कार्डधारक कंप्यूटर व इंटरनेट साक्षर ही इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। डिजिटल लाकर की सुविधा को लेकर राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के माध्यम से दो लोगों ने जिले में पंजीकरण कराया है और सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उधर, डिजिटल इंडिया सभी सुविधाओं एवं सेवाओं को एक छत के नीचे लाने वाला अनूठा कार्यक्रम है। जिसमें लगभग सभी जरूरी चीजों को आनलाइन किया जा रहा है। यह सूचना प्रौद्योगिकी का पारदर्शी प्रोग्राम है। जिसके तहत देश भर में सभी क्षेत्रों तक ब्राडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया होना प्रथम कार्य है, जबकि इसके नौ स्तंभों में ब्राडबैंड, यूनीवर्सल एक्सेस टू फोन्स, ई-गर्वनेंस, रिफारमिंग गवर्नमेंट थ्रो टेक्नालोजी, ई-क्रांति, इनमारमेशन फार आल, इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग, आईटी फार जाब, अरली हारवेस्ट प्रोग्राम आदि शामिल हैं।
उधर, डीआईओ अमित मिश्रा ने बताया कि डिजिटल लाकर सुविधा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पेपर लेस वर्किंग की तस्वीर है, जिस पर काम तेजी के साथ चल रहा है। उधर, देशभर में मनाए जा रहे 1 से 7 जुलाई डिजिटल इंडिया सप्ताह को लेकर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने ई-डिस्ट्रिक मैनेजर देवेश सिंह और एडीआईओ एनआईसी सौरभ मिश्रा आदि के साथ बैठक की।
उन्होंने डिजिटल लाकर के बारे में चर्चा करते हुए इस ओर लोगों की जागरूकता पर बल दिया।