फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Bring in reducing maternal infant mortality '

‘मातृ शिशु मृत्यु दर में लाएं कमीं’

Fri, 12 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 12 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
" Bring in reducing maternal infant mortality '

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती, धात्री माताओं एवं

विज्ञापन
कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी समय पर स्वास्थ्य की जांच एवं पोषाहार का वितरण किया जाए तथा गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें ताकि मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सके।

प्रोजेक्ट समुदाय द्वारा योजनाओं के मूल्यांकन संबंधी विकास भवन में गुरुवार को आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम रमेश मिश्र ने उक्त बात कही। कहा कि आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रशिक्षण गुणवत्तापरक दिए जाए तथा गांव के कुपोषित बच्चों के वजन, लंबाई आदि का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री करें और आशा क्षेत्र की सभी गर्भवती माताओं का चिन्हांकन करते हुए जांच एवं दवाओं का वितरण समय पर करें।

डीएम ने प्रोजेक्ट समुदाय के अफसरों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी, पीएचसी व उपकेंद्रों पर प्रसव, कुपोषण आदि स्वास्थ्य से संबंधित जो भी कमियां पाईं जाएं और कमियों को दूर करने के उपाय भी एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताए जाएं।

सीनियर प्रोजेक्ट आफीसर आलोक वर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट समुदाय का संचालन ब्लाक कछौना मेें किया जा रहा है और इसमें सभी सीएचसी पीएचसी एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मिलने वाली कमियों को कैसे दूर किया जाए इसकी जानकारी संबंधित चिकित्सक, नर्स, एएनएम, आशा व कार्यकत्रियों को दी जा रही है।

बताया कि एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण देने को एक मोबाइल वैन ट्रेनिंग यूनिट के साथ सभी सीएचसी-पीएचसी पर जाएगी और वहीं उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  डा. कीर्ति कर्मचंदानी ने क हा कि कछौना में आबादी के सापेक्ष मात्र एक संस्थागत प्रसव केंद्र है, जबकि 24 उपकेंद्र हैं और इन केेंद्रों पर प्रसव की सुविधा मुहैया न होने के कारण भी संस्थागत प्रसवों में कमी आती है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आबादी एवं दूरी के अनुसार संस्थागत प्रसव केंद्रों की स्थापना होनी चाहिए। कार्यशाला में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया की डा. सुपर्णा, डा. ईशा, डा. शिवम गुप्ता, शारदा प्रकाश जौहरी, सुधीर दीक्षित, रमाकांत मौर्य, दीपमाला मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed