फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bridge will be built on Garra river with Rs 25 crores

Hardoi News: गर्रा नदी पर 25 करोड़ से बनेगा पुल

Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Garra river with Rs 25 crores
हरदाेई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों के लिए नया साल सौगात लेकर आया है। गर्रा नदी पर नस्योली गोपाल-नस्योली पनशाला संपर्क मार्ग पर पुल बनाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। पुल निर्माण पर 25,17,74,000 रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल का निर्माण होने से सवा दो लाख लोगों को लाभ होगा और इन्हें बाढ़ के दौरान आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

नस्योली गोपाल गांव के पास से गर्रा नदी निकली है। बरसात के दिनों में यह नदी उफना जाती है। इसके अलावा, बांधों से पानी छोड़े जाने पर भी इस नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। जलस्तर बढ़ जाने से आवागमन बाधित हो जाता है। बहुत जरूरत पर लोग नाव से आवागमन करते हैं जो कि खतरे से खाली नहीं होता। गर्रा नदी पर पुल के निर्माण के लिए पिछले कई माह से क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी प्रयासरत थीं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से भी अनुरोध किया था।
विज्ञापन

अब राहत भरी खबर यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 25,17,74000 रुपये से 212.15 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाएगा। पुल की चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी। निर्माण कार्य कराने के लिए राज्य सेतु निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। करीब तीन हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी किया जाएगा। इसके लिए सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देने का प्रावधान भी किया गया है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने उक्त पुल की मंजूरी की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
पुल का निर्माण होने से सेपाली, नस्योली गोपाल, सकरौली, सवज्जयपुर, सहजनपुर , खानूपुर, खेमापुर, जहानपुर, सलहोनी सिसला, दहिरापुर, गरधरू, फदनापुर, भैलामऊ,धर्मपुर, ख्वाजीपुर, खंजहापुर, रायपुर, ठेहपुर, गुलरहा, नागामऊ, असलापुर, औहदपुर, बैजना, मंसूरपुर, सिकंदरपुर आदि गांवों के लोगों को लाभ होगा।



इसलिए जरूरी था पुल का निर्माण
बाढ़ के समय कन्नौज से कुसुमखोर होते हुए बिलग्राम, हरपालपुर, सांडी आदि जाने वाले वाहनों और स्थानीय लोगों को श्रीमऊ-भदार-सांडी मार्ग होते हुए लगभग 30 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बन जाने से यह चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके अलावा स्थानीय किसान अपनी फसल सीधे हरदोई, कन्नौज, लखनऊ और शाहजहांपुर बेचने के लिए ले जा सकेंगे। बरसात में नाव का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा।




मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री का जताया आभार
पुल निर्माण को मंजूरी मिलने की जानकारी पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि उक्त पुल के निर्माण के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का आभार भी रजनी तिवारी ने व्यक्त किया है। रजनी तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित हैं। आगे भी कई परियोजनाओं को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed