{"_id":"646a746de9b8f177850ddff9","slug":"brides-mother-and-aunt-died-due-to-cylinder-fire-hardoi-news-c-12-1-246190-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिलिंडर में लगी आग से दुल्हन की मां और बुआ की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिलिंडर में लगी आग से दुल्हन की मां और बुआ की मौत, मचा कोहराम
Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के नीर गांव में शादी समारोह की तैयारियों में जुटे परिवार में रसोई गैस के सिलेंडर में आग लगने से दुल्हन की मां और बुआ की जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से दुल्हन सहित चार लोग झुलस गए। वहीं रविवार देर रात तक बरात नहीं आई।
नीर गांव निवासी संजीव सिंह की पुत्री राखी की रविवार को बरात आनी थी। शनिवार देर रात घर के आंगन में हलवाई मिठाई बना रहे थे। इसी दौरान संजीव की पत्नी मंजू (50) वहां पर चाय बनाने के लिए आईं। ननद सरला (45) भी वहां मौजूद थी। मंजू ने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो वह नहीं जला। इस वह सिलिंडर का रेगुलेटर हिलाकर चेक करने लगी।
इसी बीच रेगुलेटर निकल गया और वॉल से गैस निकलने लगी। गैस निकलने से मंडप में कलश पर रखे दीये से आग लग गई। आग की चपेट में आकर मंजू जलने लगी। उसे बचाने दौड़ी ननद सरला भी आग की चपेट में आकर जलने लगी। इसके बाद आग को बुझाने और दोनों को बचाने के चलते में दुल्हन राखी, छोटी बुआ रेनू व दो रिश्तेदार झुलस गए। सूचना मिलते ही डीएम एमपी सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।