{"_id":"656b6c8853ff14dad30f5e58","slug":"brick-laden-tractor-trolley-crushed-constables-wife-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-7384-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने सिपाही की पत्नी को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने सिपाही की पत्नी को रौंदा
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत माल-कोथावां मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिपाही की गर्भवती पत्नी सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही गर्भवती की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। शनिवार को ही दंपती की शादी की पहली सालगिरह थी।
बिजनौर जनपद के नजीबावाद थानाक्षेत्र अंतर्गत इवैरुल्लापुर निवासी गौरव पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर अतरौली थाने में तैनात है। शनिवार दोपहर वह गर्भवती पत्नी अंकुली (25) को दवा दिलाने के लिए बाइक से लखनऊ जा रहा था। माल-कोथावां मार्ग पर अतरौली थानाक्षेत्र में नेवादा ईंट भट्ठे के पास ईंट लेकर निकली ट्रैक्टर-ट्राली ने गौरव की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी अंकुली सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पत्नी की मौत से गौरव बदहवास हो गया। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।