फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brick kiln businessman injured in shooting over a financial dispute dies.

Hardoi News: लेनदेन के विवाद में गोली मारे जाने से घायल भट्ठा व्यवसायी की मौत

Sat, 25 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln businessman injured in shooting over a financial dispute dies.
फोटो-01- शिवम। फाइल फोटो
संडीला। लेनदेन के विवाद में गोली लगने से घायल हुए व्यवसायी की लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। 21 जुलाई की रात हुई इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चार अन्य पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

नगर में रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले ईंट भट्ठा संचालक शिवम जायसवाल का अतरौली रेाड पर ईंट भट्ठा है। उनका सुंबाबाग निवासी पवन सिंह से 1.80 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात शिवम बाइक से उन्नाव मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो में सवार पवन सिंह, सूरज सिंह सिकरवार, शिवा सिंह, माशू और साहिल ने उन्हें गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शिवम को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। शिवम के भाई ऋषभ की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक संडीला संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इन चारों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पांच माह पुराना विवाद और पुलिस की भूमिका
यह विवाद करीब पांच माह पुराना है और इसमें पहले भी दो प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। मई में रुपये वापस मांगने पर पवन और शिवम के बीच विवाद बढ़ा था, जिसमें 11 मई को फायरिंग भी हुई थी। पवन के भाई सूरज सिंह ने शिवम और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है। 15 जुलाई को आरोपियों ने शिवम के भाई ऋषभ की स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की थी, जिस पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस की कथित ढिलाई पर सवाल उठ रहे हैं कि यदि पहले कार्रवाई होती तो यह घटना टाली जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद नगर में लोगों में भारी आक्रोश है। इसे देखते हुए मृतक और आरोपियों के मकानों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव आने से पहले ही मोहल्लों को छावनी में बदल दिया गया था। हालांकि आरोपियों के घरों पर कोई मौजूद नहीं है, फिर भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है। मृतक के घर पर भी लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed