फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Breastfeeding room turned into storeroom, filled with dustbins

Hardoi News: स्तनपान कक्ष बना स्टोररूम, भर दिए कूड़ेदान

Mon, 05 Jan 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Breastfeeding room turned into storeroom, filled with dustbins
फोटो- 18- महिला अस्पताल के स्तनपान कक्ष में रखा कूड़ादान व अन्य सामान। संवाद
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में बच्चों को दूध पिलाने के लिए ओट और कोना खोजती हैं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बच्चों को स्तनपान कराने के लिए बनाए गए स्तनपान कक्षों की जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण दुर्दशा हो रही है। इन कक्षों को स्टोर रूम में बदल दिया गया है, जहां कूड़ादान और अन्य सामान भरा जा रहा है। इससे धात्री महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं का सम्मान बनाए रखने और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अपने बच्चों को दूध पिलाने में सहज महसूस कराने के उद्देश्य से शासन स्तर पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, धात्री महिलाओं के लिए स्तनपान कक्षों की स्थापना की गई। इन कक्षों का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें। हालांकि, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्तनपान कक्षों की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। इन्हें कूड़ादान और अन्य अनुपयोगी सामानों से भर दिया गया है। इस कारण, जिन महिलाओं को इनकी आवश्यकता होती है, वह इनका उपयोग नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन

वर्जन
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्तनपान कक्षों में रखे गए सामान को तत्काल शिफ्ट किया जाए और इन कक्षों को साफ-सुथरा बनाया जाए जिससे कि महिलाओं को असुविधा का सामना न करना पड़े। इन कक्षों की उचित व्यवस्था से ही माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।-डॉ. सुबोध कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed