{"_id":"78cc102c8b2f28a33ed2153eb9e6df51","slug":"break-the-lock-of-the-store-s-inventory-across-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ हजारों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़ हजारों का माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
चोरों ने किराने की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। घटना
से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली
क्षेत्र के एसपी आवास तिराहे के पास आशानगर निवासी विनोद कुमार पुत्र
छोटेलाल की परचून की दुकान है।
शुक्रवार की रात वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। उनकी दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके अलावा कुछ सामान दुकान के पीछे पड़ा हुआ था। विनोद ने बताया कि चोर लगभग पचास हजार रुपये का माल लेकर चंपत हो गए।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के चंद कदम की दूरी पर ही एसपी आवास है। जहां पर गारद रहती है। इसके अलावा चौराहे पर भी पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी चोर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।