फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brahmin society's emphasis on solidarity

ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर

Fri, 25 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Brahmin society's emphasis on solidarity

हरदोई। भगवान परशुराम सभा के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी भवन में जनपदीय  ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नैमिषधाम से आए डा. केशवानंद महाराज समेत तमाम विद्वानों ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्हाेंने ब्राह्मणों को संस्कारों का पालन करने और चिंतन करने पर जोर दिया। साथ ही सम्मेलन के उद्दे्शय व लक्ष्य के बारे में बताया गया।

विज्ञापन


जनपद स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन में भगवान परशुराम सभा ने तमाम विद्वानों को आमंत्रित किया। नैमिषधाम से आए अनंत श्री विभूषित डा. केशवानंद महाराज व अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


अनंत श्री ने कहा कि ब्राह्मणों ने हमेशा से समाज के हित के लिए ही कार्य किया है, समस्त संस्कार बिना ब्राह्मण की उपस्थिति बिना संभव नहीं है। सभाध्यक्ष श्यामा कांत दीक्षित ने सम्मेलन के उद्देश्य व लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनका अनुसरण करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि ब्रह्मर्षि विद्यानंद सरस्वती ने ब्राह्मण के महत्व पर चरचा करते हुए कहा कि चिंतन व संस्कार ही ब्राह्मण को सर्वश्रेष्ठ बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण  सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी अवस्थी ने कहा कि पारस्परिक एकता किसी भी समाज को सफलता के शिखर पर पहुंचाने का प्रथम सोपान है। स्वराज पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि असंभव शब्द का प्रयोग कायर करते हैं।


बहादुर और बुद्धिमान व्यक्ति अपना मार्ग स्वयं प्रशस्त करते हैं। परशुराम सभा के संस्थापक केके द्विवेदी ने कार्यक्रम की सफलता पर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में अनूप कुमार अवस्थी, डा. मंगलदेव त्रिवेदी, देवेंद्र नाथ मिश्र, डा. बीडी शुक्ला, सतीश चंद्र द्विवेदी, विमलेश दीक्षित, श्यामकर्ण त्रिवेदी ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन अवधेश मिश्र व सप्तर्षि मिश्र ने किया। इस मौके पर सभा के रामनाथ द्विवेदी, रामशंकर मिश्र, नलिन मिश्र, गंगा प्रसाद पांडेय, डा. एसएस द्विवेदी, गिरीश चंद्र बाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed