फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boycott of SDM court ends after a week.

Hardoi News: एक सप्ताह बाद खत्म हुआ एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार

Tue, 14 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Boycott of SDM court ends after a week.
शाहाबाद। तहसील अधिवक्ता संघ ने पिछले एक सप्ताह से चल रहे एसडीएम न्यायालय के बहिष्कार को मंगलवार को समाप्त करने का निर्णय ले लिया। एसडीएम के बरेली स्थानांतरण के बाद अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से न्यायालय का कार्य सुचारु रूप से शुरू करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी ने तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट पर भी चर्चा की। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायिक कार्य प्रभावित होने से वादकारियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब सभी अधिवक्ता पूर्व की तरह न्यायालय में कार्य करेंगे। कहा कि एसडीएम सुशील चंद्र मिश्रा का बरेली स्थानांतरण हो गया है। इसके बाद अब सभी को पूर्व की भांति काम पर लौटना होगा।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व महिला लेखपाल पूजा वर्मा और अधिवक्ता राकेश वर्मा की पुत्री की तैनाती के मुद्दे को लेकर एसडीएम सुशील चंद्र मिश्रा और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया था। बैठक में महामंत्री बलराम दीक्षित, अमित गुप्ता, बृजेन्द्र अवस्थी, आनंद वीर श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश पाल, राजकुमार रावत, विमल पांडे, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed