फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Boondi laddoos and barfi were found to contain artificial coloring, and the soft drinks discovered were past their expiry date.

Hardoi News: बूंदी लड्डू और बर्फी में रंग और एक्सपायर्ड मिली कोल्डड्रिंक

Thu, 22 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Boondi laddoos and barfi were found to contain artificial coloring, and the soft drinks discovered were past their expiry date.
संडीला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को नगर में मिठाई और किराना दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने मोबाइल प्रयोगशाला की मदद से खाद्य पदार्थों की जांच की।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन और मोबाइल प्रयोगशाला की टीम ने 33 नमूने लिए। जांच में मिठाई के तीन नमूनों में रंग की मिलावट की पुष्टि हुई। इस पर दुकानदारों को हिदायत दी गई। अतरौली रोड स्थित गोदाम में कोल्डड्रिंक की जांच की। जो एक्सपायर थी। लगभग 560 लीटर और अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई। टीम ने कोल्डड्रिंक को नष्ट करा दिया। संडीला स्थित श्याम मिष्ठान भंडार,बाला जी स्वीट,शिव मिष्ठान भंडार,बाबा लड्डू भंडार, नत्था स्वीट व अतरौली में गुप्ता स्वीट, मौर्या स्वीट, बालाजी स्वीट, राम अवतार स्वीट, मां वैष्णों स्वीट्स और गोकुल स्वीट की दुकानों पर नमूने लिए गए। इसमें से मां वैष्णों स्वीट व मौर्या स्वीट में बूंदी लडडू में ऑरेंज कलर व गोकुल स्वीट में बर्फी में हरा रंग मिला था। सभी को हिदायत दी गई है। इसके अलावा गोकुल स्वीट में एक्सपायर कोल्डड्रिंक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed