फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Books from the board's publishers are mandatory, but not available.

Hardoi News: बोर्ड के प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य, पर उपलब्ध नहीं

Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Books from the board's publishers are mandatory, but not available.
फोटो-04- दुकान पर बिक्री को रखी पुस्तकें। संवाद
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से तीन प्रकाशकों को किया गया है नामित



विद्यालयों में निर्धारित प्रकाशकों की पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य के हैं निर्देश



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तीन प्रकाशकों को पुस्तकों से शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन प्रकाशकों की पुस्तकें निजी प्रकाशकों से कई गुना सस्ती हैं। मगर इन प्रकाशकों की पुस्तकें बाजार में काफी कम मात्रा में उपलब्ध रहती हैं। अधिकांश पुस्तक विक्रेता इन प्रकाशकों की पुस्तकें रखते ही नहीं हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के विद्यालय में इन प्रकाशकों की पुस्तकों से शिक्षण कार्य कराना मुश्किल हो रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे शिक्षक व विद्यार्थी दोनों ही असमंजस में हैं।



जनपद में 622 माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर पाठ्यक्रम की पुस्तकों को खरीदने में आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए बोर्ड की ओर से तीन प्रकाशकों को नामित किया गया है, क्योंकि इन प्रकाशकों की पुस्तकों निजी प्रकाशकों से कई गुना कम दाम पर उपलब्ध हैं। माध्यमिक शिक्षा सचिव की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि इन पुस्तकों के माध्यम से ही शिक्षण कार्य कराया जाए। विद्यार्थियों पर निजी प्रकाशक की पुस्तकों को खरीदने के दबाव न बनाया जाए। विद्यालय में अन्य प्रकाशक की पुस्तकों से शिक्षण कार्य कराने पर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है, मगर बाजार में बोर्ड की ओर से मान्य प्रकाशकों की पुस्तकें अभी तक पूर्ण रूप से आई नहीं हैं। अधिकांश दुकानों पर पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। शिक्षा सत्र शुरू होने के कारण विद्यार्थियों को निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन




इंसेट


समय से उपलब्ध नहीं कराते पुस्तकें-



शहर के पुस्तक विक्रेता राम सेवक शुक्ला ने बताया कि निजी प्रकाशक जनवरी से संपर्क में आ जाते हैं और जो बोर्ड से निर्धारित प्रकाशकों का निर्णय देर से होता है। ऐसे में उनको समय से आपूर्ति का ऑर्डर नहीं मिल पाता है और जो ऑर्डर दिया जाता है वह भी समय से उपलब्ध नहीं कराते हैं। इससे इन पुस्तकों की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट


पुस्तकों की उपलब्धता पर दिया जाए ध्यान-



बोर्ड से मान्य पुस्तकों से शिक्षण कार्य कराने में समस्या नहीं हैं, मगर विद्यार्थियों को पुस्तकें ही नहीं मिलती हैं। ऐसे में विद्यार्थी जो भी पुस्तक लाते हैं, उनसे शिक्षण कार्य कराया जाता है। विद्यार्थियों को निर्धारित प्रकाशक के विषय में जानकारी दी गई है, मगर बाजार में पुस्तकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।-डॉ. राजेश तिवारी, अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद हरदोई




इंसेट


यह दर है



कक्षा - विषय - मान्य प्रकाशक - निजी प्रकाशक



नौ - अंग्रेजी -90 रुपये तीनों -180 से 200 रुपये



नौ - गणित -53 रुपये -250 से 350 रुपये



नौ- विज्ञान -57 रुपये - 325 से 450 रुपये



नौ- हिंदी -79 रुपये- 230 से 325 रुपये



दस-हिंदी-43 रुपये-180 से 280 रुपये



दस-अंग्रेजी- 45 रुपये -190 से 210 रुपये



11 - भौतिक विज्ञान- 63 -450 से 550 रुपये



11- रसायन विज्ञान-82 रुपये-340 से 532 रुपये



11 - जीव विज्ञान-87 -452 से 543 रुपये



इंसेट


बोर्ड से मान्य प्रकाशकों से ही शिक्षण कार्य कराया जाए, इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। पुस्तकों की उपलब्धता के संबंध में प्रकाशकों से संपर्क कर जीआईसी में स्टॉल लगवाए जाएंगे। इसके साथ ही पुस्तक विक्रेताओं के साथ बैठक कर इसका निदान कराया जाएगा।-बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed