{"_id":"6a4401868f2983254309bfdd","slug":"body-of-young-man-who-had-set-out-for-his-in-laws-house-found-lying-by-the-roadside-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152368-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुसराल जाने के लिए निकले युवक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुसराल जाने के लिए निकले युवक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल जाने को निकले युवक का शव शवहर कोतवाली क्षेत्र में शेखवापुर मोड़ के पास सोमवार आधीरात के बाद पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव के पास आधार कार्ड मिला। इसमें दर्ज पते पर पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मंगलवार सुबह पिता ने शव की पहचान की।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी सुबोध (30) खेती करते थे। उनकी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के ज्यूरा में है। पिता राम भरोसे ने बताया कि करीब 14 दिन पहले सास रामकली के बीमार होने पर वह अपनी पत्नी गुड्डी के साथ सुसराल गए थे। इसके बाद वापस आ गए थे। सोमवार को वह पत्नी गुड्डी को लेने ससुराल गए थे। देर रात तक ससुराल नहीं पहुंचे बल्कि करीब ढाई बजे उनका शव फर्दापुर के शेखवापुर मोड़ के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पास मिले आधार कार्ड में दर्ज ब्योरे के मुताबिक परिजनों को सूचित किया गया। पिता ने मंगलवार की सुबह शव की शिनाख्त की है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हाथ गुदवा रखा था अपना और पत्नी का नाम
सुबोध ने अपने हाथों पर अपना और पत्नी का नाम गुदवा रखा था। बाएं हाथ पर गुड्डी लिखा हुआ था, जबकि दाएं हाथ पर एसके छिबरामऊ लिखा था। कोहनी के पास सुबोध गुदा हुआ था।