फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of Pali's youth found in Shahjahanpur

पाली के युवक का शव शाहजहांपुर में सड़क पर मिला

Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Body of Pali's youth found in Shahjahanpur
राशिद की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला आबिदनगर निवासी युवक का शव सोमवार देर रात शाहजहांपुर जनपद में सेहरामऊ ढाबे के निकट पड़ा मिला। उसका साथी घटना के बाद से लापता है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शाहजहांपुर में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आबिदनगर निवासी राशिद (22) पुत्र मुन्ने कस्बे में बस अड्डे के निकट सैलून चलाता था। सोमवार शाम चार बजे वह साथी मोहल्ला शेखसराय निवासी जमील पुत्र नकी के साथ शाहजहांपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। रात 11 बजे पुलिस के जरिये परिजनों को सूचना मिली कि राशिद की बाइक सड़क पर मवेशी आने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और हादसे में राशिद की मौत हो गई। जमील का कोई पता न होने की जानकारी भी मिली। राशिद का मोबाइल फोन गुम होने और जमील का मोबाइल स्विच ऑफ होने की भी जानकारी मिली। मृतक के भाई नसीम सलमानी ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed