फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of a young man found entangled in water hyacinths in Sukheta Nala.

Hardoi News: सुखेता नाले की जलकुंभी में फंसा मिला युवक का शव

Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found entangled in water hyacinths in Sukheta Nala.
फोटो- 19- घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुखेता नाले में शव उतराता देखकर संवेदनहीनता का एक अलग ही नजारा सामने आया। शव को बाहर निकालने या पुलिस को सूचना देने के बजाय मौके पर जुटे लोग मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने में जुट गए। पुलिस को जानकारी हुई तो शव की खोजबीन कराई गई। शनिवार सुबह रायपुर भदेवना के पास नाले में जलकुंभी के बीच शव फंसा मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हूंसेपुर करमाया गांव के बाहर निकले सुखेता नाले में शुक्रवार देर शाम राहगीरों ने पानी में एक शव उतराता देखा। शव की जानकारी पाकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहां मौजूद लोग शव को बाहर निकालने या पुलिस को सूचना देने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में शव का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद नाले में शव की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान शनिवार सुबह रायपुर भदेवना के पास से निकले सुखेता नाले में जलकुंभी के बीच शव फंसा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसने काला लोअर और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। आशंका है कि शव पानी के बहाव के साथ कहीं से बहकर यहां तक पहुंचा होगा। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed