फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body found on railway track identified, bicycle found near liquor shop

Hardoi News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान, शराब ठेके के पास मिली साइकिल

Sat, 21 Mar 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Body found on railway track identified, bicycle found near liquor shop
फोटो-32-धर्मवीर। फाइल फोटो
हरदोई। बीते बृहस्पतिवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलरी पोखरी का रहने वाला था और साइकिल से घर से निकला था। घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर कन्योड़ा के पास उसकी साइकिल एक शराब के ठेके के पास खड़ी मिली थी।
विज्ञापन

गुलरी पोखरी निवासी धर्मवीर (19) खेती करते थे। पिता जोगेंद्र ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे धर्मवीर साइकिल लेकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। परिजन उन्हें तलाश करते रहे। इस दौरान धर्मवीर की साइकिल शराब ठेके के पास खड़ी मिली। बेटे को तलाशते हुए जोगेंद्र शनिवार सुबह लखनऊ-दिल्ली रेलवे लाइन के गुलामऊ फाटक के पास पहुंचे थे। इस दौरान वहां कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक पर शव मिलने की बात बताई। इसके बाद वह देहात कोतवाली और फिर मोर्चरी पहुंचे। यहां शव देखकर उन्होंने पहचान कर ली। धर्मवीर दो भाइयों में छोटे और अविवाहित थे। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। परिजनों ने कुछ जानकारियां दी हैं, इसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



गेट रखने को लेकर चल रहा था विवाद, उन्हीं पर लगाए आरोप
जोगेंद्र ने बताया कि गांव में उन्होंने अपने मकान तक खड़ंजा लगवाया था। इसके दूसरी ओर खेत में गांव के ही एक शख्स ने मकान बनवाया था। उन्होंने गेट रख लिया लेकिन जोगेंद्र को गेट नहीं रखने दे रहे थे। इसको लेकर पिछले सोमवार से विवाद भी चल रहा था। जोगेंद्र ने आशंका जताई है कि इन्हीं लोगों ने धर्मवीर की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed