फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Board exams will be held under the surveillance of 4,300 CCTV cameras

Hardoi News: 4,300 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Tue, 23 Jan 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Board exams will be held under the surveillance of 4,300 CCTV cameras
हरदोई। जिले के 138 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा की 4,300 सीसीटीवी कैमरे निगरानी करेंगे। जिला मुख्यालय से लेकर बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम से परीक्षा पर ऑनलाइन नजर रहेगी। परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे प्रश्नपत्रों की 24 घंटें निगरानी होगी। विभाग की ओर से सभी कैमराें को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के 138 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां पर 95,336 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए ऑफ लाइन के साथ ऑनलाइन मॉनीटरिंग की भी व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डिंग युक्त्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनको जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। जिले में कुल 4,278 कैमरे परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो-दो कैमरे लगवाए गए हैं। दो सीसीटीवी स्ट्रांग रूम और एक मुख्य द्वार पर लगाया गया है। स्ट्रांग रूम को प्रधानाचार्य कक्ष से अलग बनाया गया है। जिसमें नाइट विजन कैमरे लगाएं गए हैं, ताकि निगरानी की जा सके। स्ट्रांग रूम में डबल लॉक की अलमारी होगी। जिसमें प्रश्नपत्र रखें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार परीक्षा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed