{"_id":"659999d70e4f2c61f209a87f","slug":"board-examination-will-be-held-under-the-supervision-of-five-thousand-teachers-hardoi-news-c-213-1-hra1002-8939-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांच हजार शिक्षकों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांच हजार शिक्षकों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा पांच हजार शिक्षकों की निगरानी में कराई जाएगी। जिले को छह जोनल व 33 सेक्टर में बांटा जाएगा। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी होगी। विभाग की और से फरवरी में होने वाली परीक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 640 विद्यालय संचालित है। इनमें से 618 विद्यालयों के 95,536 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें हाई स्कूल के 54,224 और इंटर के 41,112 विद्यार्थी शामिल हैं। 22 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। जिले को छह जोन में बांटा जाएगा। इसके अलावा 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर 138 केंद्र व्यवस्थापक और 138 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जाएगी।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तीन सदस्यीय सचल दल बनाया जाएगा। तीन अन्य शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर 4968 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती होगी। जो परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की निगरानी करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर प्रशासन की अनुमति से 138 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जा रही है। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए जिलास्तर और मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनेगा, जो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन दर्ज शिक्षक ही बनेंगे कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज शिक्षकों के डाटा का मिलना एक बार कर लिया जाए। सूची में शामिल शिक्षक की यदि मृत्यु हो गई हो या उसका स्थानांतरण हो गया हो या पूर्व की परीक्षा में डीबार हो या सेवानिवृत्त हो गया हो तो इसे सभी शिक्षकों का डाटा हटा कर सूची का सत्यापन कर लिया जाए। ऑनलाइन ड्यूटी लगने के उपरांत परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों की अनुपस्थिति पर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी।