{"_id":"5e4983e38ebc3ee5f9167e63","slug":"board-exam-hardoi-news-knp5450904144","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 परीक्षा केंद्रों पर तैयार होने लगीं 18 बिंदुओं पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
119 परीक्षा केंद्रों पर तैयार होने लगीं 18 बिंदुओं पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो इसको लेकर छह जोनल व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने प्रत्येक केंद्र का निरीक्षण कर 18 बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें कालेज में फर्नीचर व इंटरनेट कनेक्शन तक की रिपोर्ट तैयार की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तैयारियां पूरी करने के लिए जिले को छह जोन व 20 सेक्टरों मेें बांटा गया है। इन छह जोन व 20 सेक्टरों की जिम्मेदारी छह जोनल व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनको परीक्षा से पूर्व अपने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण निर्धारित प्रारूप पर करने के निर्देश दिए गए थे।
दिए गए प्रारूप में केंद्र का नाम के अलावा मुख्य गेट पर क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे वायस रिकार्डर युक्त की स्थिति, कक्ष में क्रियाशील कैमरों की स्थिति, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे, बिजली कनेक्शन, जनरेटर, राउटर, चहारदीवारी, अलग-अलग शौचालयों की स्थिति, फर्नीचर, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पहुंच मार्ग की स्थिति, पहुंच मार्ग की स्थिति, कंप्यूटर सिस्टम एवं आपरेटर, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सहित 18 बिंदु प्रारूप में हैं जिन पर रिपोर्ट मांगी गई थी। अधिकांश सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों द्वारा दे भी दी गई है। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्र सुविधा संपन्न हैं, कहीं कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
हरदोई। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज अमलोखा सांडी में सहायक निदेशक बचत राजीव सिन्हा द्वारा जांच की गई। जांच में सारी व्यवस्थाएं सही पाईं गईं। वहीं विनोदनी देवी राम अवतार इंटर कालेज शुक्लापुर भगत, मनिया देवी अग्रवाल बालिका इंटर कालेज माधौगंज में सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जांच की गई।
हरदोई। एक सेक्टर में करीब चार से सात परीक्षा केंद्र आ रहे हैं। जिनकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट संभाल रहे हैं।