{"_id":"5e483ae68ebc3ee5ca3956b2","slug":"board-exam-hardoi-news-knp544903453","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड प्रमाण पत्रों पर अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दिखेगा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड प्रमाण पत्रों पर अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दिखेगा विवरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र पर शैक्षिक विवरण अंग्रेजी के साथ-साथ पहली बार हिंदी में भी लिखे होंगे। वहीं 25 फरवरी तक परिषद ने अपनी साइट एक बार फिर खोलकर नामों के संशोधन मांगे हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण पिछले सत्र तक अंग्रेजी में मुद्रित कराए जाते रहे हैं। इस बार पहली बार अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी परीक्षार्थी का विवरण मुद्रित कराने की व्यवस्था की गई है।
वहीं 2020 की परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थियों के विवरणों को हिंदी में भी भरा गया था लेकिन परीक्षार्थियों के विवरणों में अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी कई त्रुटियां पाई गईं हैं। जिसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश देते हुए एक बार फिर से संशोधन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
परिषद की वेबसाइट पर 25 फरवरी तक विवरणों को संशोधित करने के लिए क्रियाशील किया गया है। निर्देशों में कहा है कि परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, कास्ट कोड, जेंडर कोड, मीडियम कोड आदि के संशोधन किए जा सकेंगे। परिषद की वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं द्वारा विवरण देखकर त्रुटि होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को संशोधित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। इस संबंध में डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि परिषद के द्वारा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रधानाचार्यो को भी इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। जिसके बाद भी यदि त्रुटियां होतीं हैं और परिणाम रूकते हैं तो जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।
हरदोई। परीक्षार्थियों में परीक्षाफल रुकने के अंदेशे से ऊहापोह मची है। परिषद ने हिंदी तथा अंग्रेजी नाम में भिन्नता होने पर परीक्षाफल रोकने के निर्देश जारी किए है जिससे परीक्षार्थियों में खलबली सी है। सचिव ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों के विवरणों में अंग्रेजी में अंतर पाए जाने पर परीक्षाफल रोकने के निर्देश दिए हैं वहीं परीक्षार्थियों की फोटो धुंधली होने अथवा न लगी होने की स्थिति में भी संबंधित परीक्षार्थियों का परीक्षा फल रोक दिया जाएगा। जिसके लिए प्रधानाचार्य ही सीधे तौर पर उत्तरदाई होंगे
हरदोई। अंग्रेजी में नाम अलका है हिन्दी में वह अपने नाम में आधा ल लिखती है लेकिन नाम अलका लिख रहा है। जबकि नाम (अल्का) सही है। वही ज्ञानेंद्र अंग्रेजी में सही है और हिंदी में ज्ञानेंद्र लिखा है जबकि वह ज्ञानेन्द्र लिखता है। इस तरह के संशोधन काफी संख्या में हो रहे हैं।
हरदोई। नाम, पिता का नाम व जन्म तिथि तीनों एक साथ पूर्ण परिवर्तन किया जाना वर्जित रहेगा। यदि वास्तव में कोई त्रुटि जैसे छात्र-छात्रा का विवरण बदल गया है उस स्थिति में समस्त सुसंगत साक्ष्यों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति के साथ संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पृथक से आवेदन करने पर उनका विवरण परिवर्तित किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में प्रधानाचार्य को दोषी माना जाएगा और उसे व विद्यालय पर डिबार की कार्रवाई की जाएगी।