फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU upset the hoop Kalktret

खफा भाकियू ने कलक्ट्रेट घेरा

Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Mon, 21 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
BKU upset the hoop Kalktret

बीमा कंपनी के द्वारा फसली बीमा में की गई धांधली की

विज्ञापन
जांच कराए जाने सहित किसान हित की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को काफी संख्या में एकजुट होकर कलक्ट्रेट का घेराव किया।

जुलूस की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि किसानों को चेकों का वितरण शीघ्र कराया जाए।

बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा में की गई धांधली की जांच कराकर समस्त किसानों को बीमा का भुगतान कराया जाए। इसके अलावा बालामऊ जंक्शन से कानपुर रेल मार्ग पर स्थित अटवा अलीमर्दनपुर रेल क्रासिंग को खुलवाने, बिलग्राम विद्युत केंद्र से जुड़े विद्युत पोलों और जर्जर तारों को सही कराने, बिजली पूरे जनपद में रोस्टर के हिसाब से देने और गन्ना किसानों का शेष भुगतान शीघ्र कराने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बैफरिया विकास खंड बिलग्राम की गूल सफाई तथा जरूरतमंदों को शौचालय शीघ्र बनवाने की मांग को भी पूरा किया जाए। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने डंडे लहराकर व नारेबाजी भी की। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की।

इस मौके पर मंजीत सिंह, शुक्राचार्र्य, सुरेश चंद्र, अमर सिंह, हरीबाबू द्विवेदी, खुमान प्रसाद, यदुवीर सिंह, सुरेश अवस्थी, श्रीकृष्ण और कपिल कुमार आदि पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed