फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU support to victims protest

पीड़ितों के धरने को भाकियू का समर्थन

Tue, 22 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Tue, 22 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
BKU support to victims protest

पिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर

विज्ञापन
पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों का शुक्रवार से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पांचवें दिन भाकियू भानु गुट ने भी उनके साथ धरने पर बैठकर डीएम से आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग की। 

कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने शामिल होकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़वाने के लिए डीएम से ज्ञापन के माध्यम से मांग की। इस दौरान अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने बताया कि पांचवें दिन मंगलवार को भी उनका धरना जारी रहा।

उन्होंने कहा कि आश्वासन काफी पहले से दिए जा रहे हैं और यह लोग बराबर इन लोगों से धोखा ही देते आ रहे हैं, इसलिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। सुनीता ने बताया कि 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित गदनापुर मोड़ पर उसके पति को बुलाकर आरोपियों ने सरियों से पीटा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

महिला ने दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ितों ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों को न पूरा किया गया तो उनका धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल में तब्दील हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदसारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर काफी संख्या में परिजनों के साथ विशंभर राजवंशी, बलवीर राजवंशी, रामकृष्ण राठौर और रामपाल राठौर आदि भी मौजूद थे।

उधर, पिहानी में अंबेडकर नगर मुद्दे के अलावा भाकियू ने किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में किसानों को मुआवजा दिलाने, माइनरों की सफाई कराने, राजकीय नलकूपों को ठीक करवाने एवं जिले के लिंक पड़े जर्जर रोडों को ठीक कराने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed