{"_id":"57cdb8a94f1c1bbe30318416","slug":"bku-staging-canals-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी के लिए भाकियू धरने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में पानी के लिए भाकियू धरने पर
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
धरना देते किसान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माइनरों और रजबहों की सिल्ट सफाई कराकर पानी टेल तक पहुंचाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती बंद करके ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे बिजली दी जाए। खराब ट्यूबवेल ठीक कराकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक कराकर पेयजल उपलब्ध कराया जाए। वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन सभी पात्रों के खातों में भिजवाई जाए आदि मांगों से संबंधित 16 सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह, रामलखन पाठक, प्रदीप द्विवेदी, अचल प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन