फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU 's Pradarshan

भुगतान की मांग के लिए भड़की भाकियू

Tue, 03 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
BKU 's Pradarshan

बुआई से पूर्व जिले के गन्ना किसानों का बकाया हजारों

विज्ञापन
करोड़ रुपये का भुगतान कराने समेत कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि आलू के दामों का निर्धारण किसान आयोग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर किया जाए, ताकि किसानों को उसका हक मिल सके।

उन्होंने कहा कि गन्ने का बकाया मूल्य जो जिले के किसानों का हजारों करोड़ रुपये है, उसका गन्ने की बुआई से पूर्व घोषित किया जाए तथा गन्ना खरीद में घटतौली को रुकवाते हुए समय से मिलों को चालू किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्त नहरों, ट्यूबवेलों व लिफ्ट कैनालों को पूरी क्षमता से चलाकर फसलों की सिंचाई सुनिश्चित कराई जाए, जिससे किसानों को सूखे से निजात मिल सके।

इस दौरान किसानों ने मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर मांगों पर अमल कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

ज्ञापन में उक्त के अलावा 20 घंटे विद्युत की निर्बाध रूप से आपूर्ति कराए जाने, बढ़ी हुई विद्युत दरों को वापस लिए जाने, सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में कृषि संबंधी कर्ज को वापस कराए जाने की मांगें शामिल हैं। इस मौके पर भगत प्रसाद, रामपाल, माया प्रकाश राजवंशी, रामरतन कुशवाहा आदि पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed