किसानों के भुगतान की भाकियू की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में भाकियू जिलाध्यक्ष
राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि ग्राम अटवा अलीमदीनपुर, मधौगंज स्थित कानपुर
बालामऊ रेलवे लाइन का फाटक बंद कर दिया गया है, जिससे सैकड़ों किसानों के
सामने समस्या खड़ी हो गई है। लोग खेतों पर नहीं जा पा रहे, जिससे खेती
किसानी का काम बंद है। इसे शीघ्र खुलवाया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि गेहूं
की फसल के नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं दिलाया गया है, जिससे किसानों को
राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र
दिलाने की वकालत की। जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि एफसी
गोदामों सहित समस्त खाद स्टोर नियमित रूप से खोलकर किसानों को पर्याप्त
मात्रा में यूरिया खाद मुहैया कराई जाए।
जिससे दुकानदारों द्वारा
कालाबाजारी न की जा सके। खाद्य वितरण प्रणाली को दुरुस्त करके निगरानी रखने
की भी मांग की गई। इस मौके पर भाकियू ने जोरदार नारेबाजी की तथा छह सूत्री
ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा
सफाई कर्मियों को तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में उपस्थिति सुनिश्चित कराने
की मांगें शामिल हैं। इस मौके पर प्रगट सिंह, आत्मा सिंह, चेतराम, मुन्ना
खां, चंद्रिका प्रसाद, बनवारी लाल, यदुवीर सिंह, अमर सिंह, सुमन प्रसाद और
श्रीराम आदि मौजूद थे।