फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP will organize village chaupals to reach every house: Prakash Pal

हर घर तक पहुंचने को भाजपा करेगी ग्राम चौपालों का आयोजन : प्रकाश पाल

Mon, 01 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP will organize village chaupals to reach every house: Prakash Pal
फोटो- 5 - भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद के नवनियुक्त प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा है कि पंचायत चुनाव भी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ेगी। इसलिए मंडलवार बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को रणनीति समझाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव में कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देगी। उन्होंने कहा कि घर-घर तक पहुंच बनाने के लिए भाजपा ग्राम चौपालों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

जनपद का प्रभारी बनने के बाद पहली बार सोमवार को जिले में आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल का गंगानगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। यहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और प्रमुख लोगों का परिचय लिया।
विज्ञापन

इसके बाद हरियावां मंडल की बैठक में प्रकाश पाल ने कहा कि मंडल की सभी बैठकें तीन फरवरी तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों के जरिये भाजपा प्रत्येक गांव के हर घर तक पहुंचने की रणनीति पर कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रभारी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा मौजूद रहे। हरियावां मंडल की बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, हरियावां मंडल के प्रभारी अखिलेश पाठक, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, जिला मंत्री मीना वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, भाजपा नेता राजा बख्श सिंह, नंदलाल शास्त्री, पारुल दीक्षित, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed